उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 24 अगस्त को पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फेफना थाना में एसओजी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद पत्रकार रतन सिंह के पिता ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
रतन सिंह को गोली मारने के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी। इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपितों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस टीम ने बिहार प्रांत के बक्सर में भी बदमाशों के संभावित ठिकानों पर काफी छापेमारी की। पुलिस ने आज हीरा सिंह को तो पकड़ लिया, लेकिन अभी असलहे की बरामदगी बाकी है।
बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने मामले में मुख्य अभियुक्त प्रशांत उर्फ हीरा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास एक अवैध पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं : ज्योति नारायण, IG (लॉ एंड ऑर्डर) #UttarPradesh pic.twitter.com/BJpyvM6w2i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020