Saturday, February 4, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग : हनी मिशन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 700 मधुमक्खी बक्सों का वितरण किया गया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
2 years ago
in उत्तर प्रदेश, देश
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग : हनी मिशन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 700 मधुमक्खी बक्सों का वितरण किया गया

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने अपने प्रमुख “हनी मिशन” कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी कामगारों को स्थानीय रोजगार का अवसर उपलब्ध कराकर “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। एमएसएमई राज्य मंत्री, श्री प्रताप चंद्र सारंगी ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बुलंदशहर जिलों के 70 प्रवासी कामगारों के बीच 700 मधुमक्खी बक्सों का वितरण किया और इस प्रकार से उन्हें हनी मिशन के अंतर्गत आजीविका का अवसर प्रदान किया।

ये प्रवासी कामगार- सहारनपुर के 40 और बुलंदशहर के 30 – कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों से अपने गृहनगर लौट आए थे, और कोविड-19 लॉकडाउन के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे। प्रधानमंत्री द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” के लिए किए गए आह्वान के बाद, केवीआईसी ने इन कामगारों की पहचान की, उन्हें मधुमक्खी पालन के लिए 5 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया और मधुमक्खी पालन गतिविधियों को शुरू करने के लिए उन्हें आवश्यक टूल किट और मधुमक्खी बक्से प्रदान किए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का समस्त क्षेत्र, वनस्पतियों की बहुतायत के साथ, जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलें शामिल हैं, शहद उत्पादन के लिए आदर्श क्षेत्र है। केवीआईसी प्रशिक्षण केंद्र, पंजोकेरा में मधुमक्खी के बक्सों का वितरण किया गया।
प्रवासी कामगारों, जिन्हें मधुमक्खी के बक्से और टूल किट उपलब्ध कराए गए, ने सरकारी सहायता पर खुशी व्यक्त किया और अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें अब अन्य राज्यों में नौकरियों की तलाश करने के लिए अपना घर छोड़कर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कर्नाटक से अपने गृहनगर सहारनपुर लौटने वाले अंकित कुमार ने कहा कि वे लॉकडाउन में बेरोजगार हो गए थे। हालांकि, केवीआईसी द्वारा समर्थन प्रदान किए जाने के साथ ही उन्हें अब स्वरोजगार फिर से प्राप्त हो गया है। महाराष्ट्र में काम करने वाले एक अन्य प्रवासी कामगार मोहित ने बताया कि अब उन्हें दूसरे शहरों में नौकरी की तलाश करने के कारण अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा और हनी मिशन से जुड़कर वे अपने लिए बेहतर आजीविका का निर्माण कर सकेंगे।

यह बात ध्यान देने योग्य है कि, केवीआईसी द्वारा 3 वर्ष पहले शुरू किए गए हनी मिशन का उद्देश्य किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को मधुमक्खी पालन में शामिल करके रोजगार के अवसर उत्पन्न करना और भारत में शहद उत्पादन को बढ़ावा देना है। अब तक केवीआईसी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 1.35 लाख से ज्यादा मधुमक्खी बक्सों का वितरण किया है। इसके कारण देश भर में 13,500 लोगों को फायदा पहुंचा है जबकि लगभग 8,500 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हुआ है।

Related

Previous Post

थल सेना : नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप को सीओएएस यूनिट पुरस्कार से सम्मानित

Next Post

28 अगस्त, 2020 तक उत्तर पश्चिम भारत में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

आजमगढ़ में कार पलटने से तीन लोगों की मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

उन्‍नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो कारों की...

अयोध्या डीआईओएस समेत शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

यूपी में थोक के भाव आईपीएस/PPS अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, पढ़े

by Atul Srivastav
February 3, 2023

लखनऊ, इस समय देश में तबादलों का दौर अपनी चरम सीमा पर चल रहा है।...

लखनऊ: जगत गुरु परमहंस आचार्य माल परिसर में पहुचकर शुद्धीकरण मन्त्र पढ़कर पवित्र किया मॉल

अयोध्या में शालिग्राम V/s शिलाखंड: परमहंस आचार्य व साधू-संत बोले- शालिग्राम शिला ना चले हथौड़ा; की मांग, काले राम मंदिर ही भगवान श्रीराम का वास्तविक रूप!? राम मंदिर में प्रतिष्ठित करे

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या में नेपाल से आई शिलाओं से मूर्ति बनाने का विरोध भी शुरू हो गया...

Video, Watch अयोध्या का कितना दिव्य व भव्य होगा भगवान श्रीरामलला का अयोध्या का रेलवे स्टेशन; IITF2022 के हॉल नंबर-5

अयोध्या में तीन रेलवे स्टेशन बनेगे अमृत स्टेशन; जल्द होगा कटरा दर्शननगर स्टेशन तक बाईपास लाइन का निर्माण कार्य, वंदेभारत चलाने की तैयारी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, जिले के तीन रेलवे स्टेशन अयोध्या, दर्शननगर व भरतकुंड जल्द ही अमृत स्टेशन का...

Akhilesh Yadav के काफ‍िले  की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

Akhilesh Yadav के काफ‍िले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

हरदोई, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले का एक्सीडेंट हो...

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, आज DIG/SSP मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया व सलामी ली गयी एवं परेड में एक...

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

बिहार में एक फरवरी को इंटर की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के पहले...

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

रामचरितमानस’ पर टिप्पणी को लेकर ग्वालियर में मौर्य, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा की शिकायत पर ‘रामचरितमानस’ को लेकर टिप्पणी करने...

Load More
Next Post
WATCH दिल्ली NCR के कई इलाकों में बारिश जारी

28 अगस्त, 2020 तक उत्तर पश्चिम भारत में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना

कोविड-19 : डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट,पुणे द्वारा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वैक्सीन के क्लिनिकल परीक्षण II+III चरण के परीक्षणों को मंजूरी दी

आज 114 कोरोना के आये नए केस, कोरोना ने तोड़ा रिकार्ड, अभी लगा है बाजार! कोतवाली नगर के पास जमुनिया बाग में

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आज सुबह रोडवेज की दो बसों की टक्कर, 6 की मौत 12 घायल

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आज सुबह रोडवेज की दो बसों की टक्कर, 6 की मौत 12 घायल

रक्षा उत्पादन : स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए दी गई समयसीमा के बाद 101 वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध

रक्षा मंत्री द्वारा छावनी क्षेत्रों में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के निर्बाध कार्यान्वयन का आह्वान

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in