Monday, January 30, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

4 Sec में 160GB की फिल्म डाउनलोड: अंडमान एवं निकोबार में समुद्र के नीचे बिछाया जाएगा OFC, PM मोदी ने किया उद्घाटन

भारत ने चेन्नई से लेकर पोर्ट ब्लेयर के बीच 'अंडर सी केबल लिंक' तैयार कर लिया है। इसके बाद उसे अब OFC बिछाने के लिए किसी और देश की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2300 किलोमीटर लम्बे इस लिंक का उद्घाटन किया।

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
2 years ago
in देश
4 Sec में 160GB की फिल्म डाउनलोड: अंडमान एवं निकोबार में समुद्र के नीचे बिछाया जाएगा OFC, PM मोदी ने किया उद्घाटन

OFC से बदल जाएगी अंडमान-निकोबार की अर्थव्यवस्था (फोटो साभार: KnowledgeHunterHub)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (अगस्त 10, 2020) को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के लोगों के लिए बहुत ही स्पेशल दिन बताया क्योंकि इस दिन ‘सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC)’ को लॉन्च किया गया। इसके द्वारा चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से कनेक्ट किया जाएगा। पीएम मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए सुबह साढ़े 10 बजे OFC को लॉन्च किया।

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि OFC से न सिर्फ हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के विकास में भी बड़ा उछाल आएगा। उन्होंने बताया कि वहाँ के लोगों को तेज़ और विश्वस्त टेलीकॉम सेवाएँ मिलने लगेंगी। इससे डिजिटल गवर्नेंस, टेली मेडिसिन और टेली शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। OFC के द्वारा पोर्ट ब्लेयर, स्वराज द्वीप, लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कमोर्टा, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड और रंगत को जोड़ा जाएगा।

भारत ने चेन्नई से लेकर पोर्ट ब्लेयर के बीच ‘अंडर सी केबल लिंक’ तैयार कर लिया है। इसके बाद उसे अब OFC बिछाने के लिए किसी और देश की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2300 किलोमीटर लम्बे इस लिंक का उद्घाटन किया। दिसंबर 2018 में पीएम मोदी ने ही इस लिंक की नींव रखी थी। ये केबल चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच 2*200 गीगाबाइट प्रति सेकंड (Gbps) की गति से इंटरनेट सेवा देगा।

वहीं पोर्ट ब्लेयर और उसके बीच की बैंडविड्थ इसकी आधी होगी। इन केबल्स के जरिए अधिकतम 4000 Gbps स्पीड मिलने की बात कही जा रही है। इसे इस तरह से समझिए। आप 4K गुणवत्ता में 2 घंटे की कोई फिल्म डाउनलोड करना चाहते हैं और ये 160 जीबी का है। ऐसा करने में मुश्किल से 3-4 सेकण्ड्स से ज्यादा नहीं लगेंगे। इतनी देर में ही 40,000 गानों को डाउनलोड किया जा सकेगा।

12 islands of Andaman and Nicobar have been selected where high-impact projects will be expanded.

Andaman and Nicobar is at a strategic location in relation to trade and blue economy. It is linked to Kerala, Kolkata and Bangladesh: PM #AndamanNicobarWithPM pic.twitter.com/Ld9yd3ieUU

— BJP Andaman Nicobar (@BJP4AnN) August 9, 2020

OFC को अंडमान एवं निकोबार में बिछाने के लिए खास तरह की जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे एक जहाज अपने साथ 2000 किलोमीटर लम्बा केबल लेकर जा सकते हैं। हल जैसे एक उपकरण का भी प्रयोग किया जाता है, जो जहाज के साथ-साथ चलते हैं। फ्लोर केबल के जरिए पहले ज़मीन तैयार की जाती है और फिर समुद्रतल पर जहाज से इसकी निगरानी की जाती है। बिछाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है।

टेलीकॉम केबल बिछाने के लिए रिपीटर का प्रयोग किया जाता है। इससे सिग्नल स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद मिलती है। दो केबल्स को आपस में क्रॉस कराने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। जहाँ केबल ख़त्म होता है, वहीं पर उसे उठा कर समुद्रतल से ऊपर खींच कर ले आया जाता है। आखिर में एक अंडरवॉटर व्हीकल ROV के जरिए इस बात की अच्छी तरह से जाँच की जाती है कि कहीं कोई गलती तो नहीं हुई।

Related

Previous Post

उप्र में पीएसी के 44 कॉन्स्टेबल कोरोना संक्रमित

Next Post

सुशांत केस: ‘आदित्य ठाकरे और संजय राउत से पूछताछ करे CBI, दोनों का हो नार्को टेस्ट’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारतीय महिला टीम  के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...

योगी का गुजरात में धुंआधार प्रचार; विरोधियों पर हमला

बोले योगी; दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

by Atul Srivastav
January 29, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत का ध्येय...

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

by Atul Srivastav
January 29, 2023

अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला सुरक्षा टीम ayodhyapolice द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलिंग। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-1090/112...

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

by Atul Srivastav
January 29, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार राज्‍य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Watch Live, भारत Vs न्यूजीलैंड 6 ओवर में दो विकेट पर 32 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

https://youtu.be/ChjYVX5WV8Y भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

मेरठ जिले के 24 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल चौधरी की उम्र राहुल गांधी की...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें...

Load More
Next Post
सुशांत केस: ‘आदित्य ठाकरे और संजय राउत से पूछताछ करे CBI, दोनों का हो नार्को टेस्ट’

सुशांत केस: ‘आदित्य ठाकरे और संजय राउत से पूछताछ करे CBI, दोनों का हो नार्को टेस्ट’

अयोध्या : सोमवार से शुक्रवार तक सभी दुकाने/प्रतिष्ठान खोलने संबंधी नया रोस्टर जारी किया

अयोध्या: फिर फटा covid -19 बम, आज 59 कोरोना के आये नए केस

रक्षा उत्पादन : स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए दी गई समयसीमा के बाद 101 वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध

रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी कर बताया भारत में निर्मित वस्तुओं को आयात की नकारात्मक सूची में इसलिए शामिल किया ताकि सेना खरीद के लिए आगे कोई पहल नहीं करे

अयोध्या : बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान के अन्तर्गत पाँच वर्ष तक के बच्चों को बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को टीकाकरण के साथ विटामिन ए पिलाया जायेगा

अयोध्या : बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान के अन्तर्गत पाँच वर्ष तक के बच्चों को बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को टीकाकरण के साथ विटामिन ए पिलाया जायेगा

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in