Friday, February 3, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

रक्षा उत्पादन : स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए दी गई समयसीमा के बाद 101 वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध

आत्म-निर्भर भारत पहल के लिए रक्षा मंत्रालय की बड़ी कोशिश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
2 years ago
in देश
रक्षा उत्पादन : स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए दी गई समयसीमा के बाद 101 वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मई,2020 को राष्ट्र केनामअपने संबोधन मेंपांच स्तंभों अर्थात अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, व्यवस्था, जनसांख्यिकी और मांग के आधार पर एक आत्म-निर्भर भारत के लिए आह्वान किया था और खुद पर आश्रित भारत के निर्माण के लिए ‘आत्म-निर्भर भारत’ नाम से एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री के इस आह्वान सेसंकेत लेते हुएसैन्य मामलों के विभाग (डीएमए),रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है, जिनके आयात के लिएनिर्धारित समय सीमा के बाद उनके आगे के आयात पर प्रतिबंध होगा,जैसा कि संलग्न अनुलग्नक में संकेत दिया गया है।

यह रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह भारतीय रक्षा उद्योग को भविष्य में सशस्त्र बलों की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए अपने स्वयं के डिजाइन और विकास क्षमताओं का उपयोग करके या रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसितप्रौद्योगिकियों को अपनाकर नकारात्मक सूची में शामिल वस्तुओं का निर्माण करने के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

रक्षा मंत्रालय ने भारत में विभिन्न गोला-बारूद / हथियारों / प्लेटफार्मों / उपकरणों के निर्माण के लिए भारतीय उद्योग की मौजूदा और भावी क्षमताओं का आकलन करने के लिए यह सूची सेना,वायु सेना,नौसेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू),आयुध निर्माण बोर्ड (ओएफबी)और निजी उद्योग सहित सभी हितधारकों के साथ कई दौर की मंत्रणा के बाद तैयार की है।

सेना के तीनों अंगों द्वारा अप्रैल 2015 से अगस्त 2020 के बीच लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर ऐसी वस्तुओं की लगभग 260 योजनाओं को अनुबंधित किया गया था। 101 वस्तुओं के आयात पर नवीनतम प्रतिबंध के साथ,यह अनुमान है कि अगले 5 से 7 वर्षों के अंदर भारतीय उद्योगों के साथ लगभग चार लाख करोड़ रुपये के अनुबंध होंगे। इनमें से लगभग 1,30,000 करोड़ रुपये की वस्तुएं थल सेना और वायु सेना दोनों के लिए अनुमानित हैं, जबकि नौसेना के लिए लगभग 1,40,000 करोड़ रुपये की वस्तुओं के अनुबंध का अनुमान लगाया जाता है।

आयात पर प्रतिबंध लगाई जाने वाली इन 101 वस्तुओं की सूची में न केवल हल्की वस्तुएं शामिल हैं,बल्कि आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफलें, लड़ाकू जलपोत, सोनार प्रणाली, मालवाहक विमान, हल्के लड़ाकू विमान (एलसीएच), रडार जैसे कुछ उच्च प्रौद्योगिकी हथियार प्रणालियां और हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं। इस सूची में दिसंबर, 2021 की सांकेतिक आयात प्रतिबंध के साथ पहियों वाले बख्तरबंद लड़ाकू वाहन (एएफवी) भी शामिल हैं,जिनमें से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत पर सेना को लगभग 200एएफवी के लिए अनुबंध करने की उम्मीद है।इसी तरह,नौसेना दिसंबर,2021 की सांकेतिक आयात प्रतिबंध तिथि के साथ पनडुब्बियों की मांग कर सकती है जिसमें से लगभग 42,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर छह पनडुब्बियों के अनुबंध की उम्मीद है। वायु सेना के लिए, दिसबंर, 2020 के सांकेतिक आयात प्रतिबंध के साथ हल्के लड़ाकू विमान एलसीए एमके 1ए को सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 123 हल्के लड़ाकू विमान एलसीए एमके 1ए के लिए लगभत 85,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसलिए, इन 101 वस्तुओं की सूची मेंअत्यधिक जटिल वस्तुएं भी शामिल हैं जिनमें से तीन उदाहरणों का विवरण ऊपर दिया गया है।

इन वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध को 2020 से 2024 के बीच धीरे-धीरे लागू करने की योजना है। इस सूची के उद्घोषणा के पीछे का उद्देश्य भारतीय रक्षा उद्योग को सशस्त्र बलों की अपेक्षित आवश्यकताओं के बारे में बताना है ताकि वे स्वदेशीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्पादन संस्थाओं द्वारा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’को प्रोत्साहित करने और सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई प्रगतिशील उपाय अपनाए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे कि नकारात्मक आयात सूची में शामिल वस्तुओं की कमी दूर करने के लिए उपकरणों का उत्पादन दी गई समय-सीमा में पूरा किया जाए। इसमें रक्षा सेवाओं द्वारा उद्योग के साथ तालमेल बिठाने के लिए एक समन्वित तंत्र भी शामिल होगा।

सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) आगे भी आयात प्रतिबंध के लिए इस तरह के अन्य उपकरणों की सभी हितधारकों के साथ सलाह मशविरा करके पहचान करेगा।

इसका एक उचित नोट रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) में भी बनाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में आयात के लिए नकारात्मक सूची में शामिल किसी भी वस्तु पर कोई प्रक्रिया आगे ने बढ़ सके।

एक अन्य आवश्यक कदम के रूप में रक्षा मंत्रालय ने 2020-21 के लिए पूंजी खरीद बजट को घरेलू और विदेशी पूंजी खरीद मार्गों के बीच विभाजित किया है। चालू वित्त वर्ष में घरेलू पूंजीगत खरीद के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक अलग बजट मद बनाया गया है।




Related

Previous Post

अयोध्या: सार्वजनिक स्थलों पर नहीं लगेगा जन्माष्टमी व गणेश पूजा का पंडाल

Next Post

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय : ई संजीवनी और ई संजीवनी ओपीडी के माध्‍यम से 1.5 लाख टेली-परामर्श पूरे हुए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक जो प्रयागराज माघ...

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के लिए नेपाल से प्राचीन शालीग्राम भेजे गये...

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

by Atul Srivastav
February 2, 2023

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद...

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या,  पिछले 2 महीने से जिला चिकित्सालय में एक दिव्यांग बच्ची को उसके माता-पिता अस्पताल...

Whatapp समूह का संचालक किसी सदस्य की आपत्तिजनक पोस्ट के लिए जिम्मेदार नहीं : उच्च न्यायालय

भारत में लाखों Whatsapp अकाउंट हुए बंद, आईटी नियम और वॉट्सऐप की पॉलिसी का उल्लंघन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

भारत के भीतर व्हाट्सप्प की स्वामित्व वाली मेटा कंपनी ने बड़ा एक्शन लिया हैं। मेटा...

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

मिर्जापुर, छानबे विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल का बृहस्पतिवार को...

जाने किस नेता ने उगला जहर: “रामायण में सब बकवास, लगे किताब पर बैन, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री सनातन को दफना रहें”

स्वामी प्रसाद का बयानं: श्रीरामचरित मानस की आपत्तिजनक टिप्पणी संशोधित या प्रतिबंधित नहीं होने तक चलता रहेगा अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

लखनऊ,  श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान...

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

बिहार के बेतिया में मझौलिया स्टेशन के पास आज (2 फरवरी) सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के...

Load More
Next Post
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय : ई संजीवनी और ई संजीवनी ओपीडी के माध्‍यम से 1.5 लाख टेली-परामर्श पूरे हुए

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय : ई संजीवनी और ई संजीवनी ओपीडी के माध्‍यम से 1.5 लाख टेली-परामर्श पूरे हुए

उप्र में पीएसी के 44 कॉन्स्टेबल कोरोना संक्रमित

उप्र में पीएसी के 44 कॉन्स्टेबल कोरोना संक्रमित

4 Sec में 160GB की फिल्म डाउनलोड: अंडमान एवं निकोबार में समुद्र के नीचे बिछाया जाएगा OFC, PM मोदी ने किया उद्घाटन

4 Sec में 160GB की फिल्म डाउनलोड: अंडमान एवं निकोबार में समुद्र के नीचे बिछाया जाएगा OFC, PM मोदी ने किया उद्घाटन

सुशांत केस: ‘आदित्य ठाकरे और संजय राउत से पूछताछ करे CBI, दोनों का हो नार्को टेस्ट’

सुशांत केस: ‘आदित्य ठाकरे और संजय राउत से पूछताछ करे CBI, दोनों का हो नार्को टेस्ट’

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in