Friday, February 3, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

भगवान राम के मंदिर से बढ़ेगा धार्मिक/आध्यात्मिक पर्यटन- पर्यटन मंत्री

अयोध्या के विकास से संबंधित परियोजना लगभग 80 प्रतिशत पूरी: श्री पटेल

Atul Srivastav by Atul Srivastav
2 years ago
in देश
भगवान राम के मंदिर से बढ़ेगा धार्मिक/आध्यात्मिक पर्यटन- पर्यटन मंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के भूमि पूजन के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    शुभ क्षणों के हम सब साक्षी बने मा प्रधानमंत्री @narendramodi जी का आभार,जिनके हाथों से राम मंदिर का शिलान्यास हुआ।यह आस्था,आदर्श,आध्यात्म,आचरण और अनुशासन की स्थापना का पल है @PMOIndia @JPNadda @incredibleindia @MinOfCultureGoI @BJP4MP @BJP4India @bjp_damoh @PreetamSinghLo9 pic.twitter.com/6qKa3phkI0

    — Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) August 5, 2020

      अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का होने वाला शिलान्यास भूमिपूजन हर भारतवासी के लिये अद्भुत आनंद व गौरव का क्षण है।

      आईये सब मिलकर अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक क्षण को सदैव के लिए अमर बनाएं!
      जय श्री राम pic.twitter.com/Fdr7xdcUfm

      — Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) August 5, 2020

      श्री पटेल ने कहा कि यह विश्वास और आध्यात्मिकता का एक महान क्षण है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या आध्यात्मिकता के कुंड में डुबकी लगाने के लिए एक पवित्र जगह है। अनेकों मंदिरों वाला यह शहर प्राचीन भारत के सबसे पूजनीय शहरों में से एक है। प्राचीन मान्यता है कि देवताओं ने खुद इस शहर का निर्माण किया था।

      श्री पटेल ने कहा कि भगवान राम का मंदिर बनने से धार्मिक/आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री महोदय ने आगे कहा कि पुरातन काल से तीर्थ यात्राएं यात्रा के लिए सबसे प्रभावशाली प्रेरकों में से एक रही हैं। धार्मिक/आध्यात्मिक पर्यटन ने वैश्विक मंदी के दबाव में भी खुद को सशक्त साबित किया है क्योंकि इसे लग्जरी के रूप में नहीं देखा जाता है। एक उद्देश्य के साथ यात्रा होती है और इसकी प्रकृति के कारण तीर्थयात्रा किसी भी आर्थिक परिदृश्य में प्रफुल्लित और मजबूत रहती है। ऐसे में पर्यटन मंत्रालय भारत में गहराई से निहित विश्व के सभी महान धर्मों के अनुयायियों को सहयोग करने का आश्वासन देता है।

      श्री पटेल ने यह भी कहा कि पर्यटन मंत्रालय अपनी स्वदेश दर्शन योजना- थीम आधारित टूरिस्ट सर्किटों के समेकित विकास- के तहत देशभर की सर्किटों में पर्यटन अवसंरचना का विकास कर रहा है, जिसमें योजनाबद्ध और प्राथमिकता के साथ पर्यटन की संभावनाएं हैं। इस योजना के तहत पर्यटन मंत्रालय ने रामायण सर्किट थीम के तहत ‘अयोध्या का विकास’ परियोजना के लिए साल 2017-18 में 127.20 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत मंजूर किए गए कार्यों में राम कथा गैलरी और पार्क का विकास, राम की पैड़ी, गुप्तारघाट और लक्ष्मण किला घाट, अयोध्या गली का कायाकल्प, दिगंबर अखाड़ा में बहुउद्देशीय हॉल आदि शामिल हैं। इस परियोजना में शामिल अन्य घटक हैं- सोलर लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ड्रेनेज की व्यवस्था, पुलिस बूथ, विभिन्न स्थानों के लिए संकेतक, पत्थर की बेंच, गजेबो, पीने के पानी के केयोस्क, सीसीटीवी, बस डिपो और पार्किंग, टूरिस्ट शेड, सार्वजनिक स्थानों की लैंडस्केपिंग और तुलसीदास के बगीचे का सुंदरीकरण आदि। अब तक परियोजना का लगभग 80 फीसदी काम जमीन पर पूरा हो चुका है।

      इसके अलावा पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2016-17 में स्वदेश दर्शन की रामायण सर्किट थीम के तहत ‘चित्रकूट और श्रृंगवेरपुर का विकास’ नामक एक और परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 69.45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। श्रृंगवेरपुर में इस परियोजना के कई घटक हैं जैसे संध्या घाट का विकास, पर्यटक सुविधा केंद्र, राम शयन, वीरासन और सीता कुंड का विकास, सोलर लाइटिंग, पार्किंग संकेतक आदि। चित्रकूट में स्वीकृत विभिन्न घटकों में परिक्रमा मार्ग, भोजन कियोस्क, पार्किंग, आधुनिक शौचालय की सुविधा, फुट ओवर ब्रिज पर्यटक सुविधा केंद्र और रामायण गैलरी, रामघाट पर लेजर शो और आखिर तक कनेक्टिविटी आदि शामिल हैं।

      Related

Previous Post

अयोध्या : युवा स्वर्णकार मंच द्वारा राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम पर चौक में आयोजित हुआ भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम

Next Post

मीडिया पर चुटीली रिपोर्ट : चलौ अजोध्या जी से मीडिया वालन कै तम्बू उखड़ गवा

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक जो प्रयागराज माघ...

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के लिए नेपाल से प्राचीन शालीग्राम भेजे गये...

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

by Atul Srivastav
February 2, 2023

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद...

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या,  पिछले 2 महीने से जिला चिकित्सालय में एक दिव्यांग बच्ची को उसके माता-पिता अस्पताल...

Whatapp समूह का संचालक किसी सदस्य की आपत्तिजनक पोस्ट के लिए जिम्मेदार नहीं : उच्च न्यायालय

भारत में लाखों Whatsapp अकाउंट हुए बंद, आईटी नियम और वॉट्सऐप की पॉलिसी का उल्लंघन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

भारत के भीतर व्हाट्सप्प की स्वामित्व वाली मेटा कंपनी ने बड़ा एक्शन लिया हैं। मेटा...

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

मिर्जापुर, छानबे विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल का बृहस्पतिवार को...

जाने किस नेता ने उगला जहर: “रामायण में सब बकवास, लगे किताब पर बैन, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री सनातन को दफना रहें”

स्वामी प्रसाद का बयानं: श्रीरामचरित मानस की आपत्तिजनक टिप्पणी संशोधित या प्रतिबंधित नहीं होने तक चलता रहेगा अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

लखनऊ,  श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान...

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

बिहार के बेतिया में मझौलिया स्टेशन के पास आज (2 फरवरी) सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के...

Load More
Next Post
मीडिया पर चुटीली रिपोर्ट : चलौ अजोध्या जी से मीडिया वालन कै तम्बू उखड़ गवा

मीडिया पर चुटीली रिपोर्ट : चलौ अजोध्या जी से मीडिया वालन कै तम्बू उखड़ गवा

लेबनान की राजधानी बेरुत में बड़ा धमाका!

लेबनान की राजधानी बेरुत में बड़ा धमाका!

अयोध्या : बालू के ठेकेदार की दबंगई, बरसात में ओवरलोड ट्रक से ढोई जा रही बालू !

अयोध्या : बालू के ठेकेदार की दबंगई, बरसात में ओवरलोड ट्रक से ढोई जा रही बालू !

प्रयागराज ; न्यायिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश के परिवार न्यायालयों में नियुक्त हुए प्रधान न्यायाधीश

प्रयागराज ; न्यायिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश के परिवार न्यायालयों में नियुक्त हुए प्रधान न्यायाधीश

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in