Monday, January 30, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

धन्वंतरि रथ: अहमदाबाद में लोगों के घरों तक गैर-कोविड स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना

Atul Srivastav by Atul Srivastav
3 years ago
in देश
धन्वंतरि रथ: अहमदाबाद में लोगों के घरों तक गैर-कोविड स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना

कोविड-19 महामारी के दौरान जहां कोविड स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है वहीं सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने धन्वंतरि रथ के माध्यम से एक अनूठी और अभिनव मिसाल कायम की गई है। धन्वंतरि रथ शहर में लोगों के घरों तक गैर-कोविड ​​आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली मोबाइल मेडिकल वैन है। शहर के कई बड़े अस्पताल कोविड- 19 के मरीजों के उपचार के लिए समर्पित हैं, इसलिए मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग आदि से संबंधित गैर-कोविड आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं क्योंकि ज्यादातर अस्पतालों में ओपीडी बंद रहने से लोग इस समय अस्पताल भी नहीं जा पा रहे हैं।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) द्वारा शुरू की गई पहल में ‘धन्वंतरि रथ’ के नाम से मोबाइल चिकित्सा वाहनों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। इन चिकित्सा  वाहनों में अहमदाबाद नगर निगम के शहरी स्वास्थ्य केंद्र के स्थानीय चिकित्सा अधिकारी के साथ आयुष चिकित्सक, चिकित्सा सहायक, और नर्सिंग स्टाफ होते हैं। ये चिकित्सा वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और अहमदाबाद शहर में सभी लोगों को उनके घरों तक गैर-कोविड बीमारियों के लिए ​​आवश्यक स्वास्थ्य  सेवाओं के रूप में ओपीडी सेवाएं और चिकित्सा परामर्श प्रदान कर रही हैं। इन मोबाइल चिकित्सा वाहनों में सभी जरूरी दवाएं होती हैं जिनमें आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं, विटामिन की खुराक और पल्स ऑक्सीमीटर के साथ बुनियादी परीक्षण उपकरण भी शामिल हैं। इन स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के अलावा, धन्वंतरि रथ ने कई वजहों से अस्पताल नहीं जा सकने वाले लोगों तक पहुंचकर उन लोगों की पहचान करने में मदद की जिन लोगों को आगे नैदानिक ​​उपचार या आईपीडी भर्ती की आवश्यकता थी। इसके साथ ही धन्वंतरि रथ ने यह सुनिश्चित किया कि वे समय रहते अस्पताल पहुंच सकें।

अहमदाबाद नगर निगम पूरे शहर में 120 धन्वंतरि रथ चला रहा है। धन्वंतरि रथ ने अब तक 4.27 लाख से अधिक लोगों को ओपीडी परामर्श दिए हैं। नगर निगम की इस पहल की मदद से बुखार के 20,143 से अधिक रोगियों तथा खांसी, ठंड और नजला के 74,048 रोगियों का इलाज किया गया। इस पहल से श्वसन संबंधी गंभीर संक्रमण वाले 462 से अधिक रोगियों को शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में नैदानिक ​​उपचार के लिए भेजा गया। इसके माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह और ऐसी दूसरी बीमारियों से ग्रस्त अन्य 826 रोगियों को पास के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ​​उपचार के भेजा गया। धन्वंतरि रथों की तैनाती का कोविड-19 के रोगियों के उपचार पर भी काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है क्योंकि समय रहते इसके संक्रमण के कई छिपे मामलों की पहचान की जा सकी।

तेजी से आते मॉनसून के मौसम और इस मौसम में वेक्टर जनित रोगों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए 15 जून, 2020 से इन मोबाइल चिकित्सा वाहनों की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाकर इसमें मलेरिया और डेंगू के परीक्षणों को भी शामिल कर लिया गया है।

Related

Previous Post

वाराणसी : भाजपा के जिला पंचायत सदस्य ने बेटे संग दरोगा और सिपाहियों से मारपीट की

Next Post

टिकटॉक बैन: देसी एप चिंगारी डेढ़ करोड़ के पार

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारतीय महिला टीम  के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...

योगी का गुजरात में धुंआधार प्रचार; विरोधियों पर हमला

बोले योगी; दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

by Atul Srivastav
January 29, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत का ध्येय...

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

by Atul Srivastav
January 29, 2023

अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला सुरक्षा टीम ayodhyapolice द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलिंग। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-1090/112...

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

by Atul Srivastav
January 29, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार राज्‍य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Watch Live, भारत Vs न्यूजीलैंड 6 ओवर में दो विकेट पर 32 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

https://youtu.be/ChjYVX5WV8Y भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

मेरठ जिले के 24 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल चौधरी की उम्र राहुल गांधी की...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें...

Load More
Next Post
टिकटॉक बैन: देसी एप चिंगारी डेढ़ करोड़ के पार

टिकटॉक बैन: देसी एप चिंगारी डेढ़ करोड़ के पार

सिलीगुड़ी पुलिस : कच्चे सरसों तेल को बनाया कोरोना के खिलाफ नया हथियार, जानिए कोविड-19 महामारी में सरसों तेल के सेवन के फायदे

यूपी: 26569 कोरोना संक्रमित; 24 घंटे में 772 मामले सामने आए

आज प्रदेश भर में रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे

आज प्रदेश भर में रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे

भाजपा नेता एवं सर्राफा व्यवसाई सागर सोनी बने आल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन अध्यक्ष

भाजपा नेता एवं सर्राफा व्यवसाई सागर सोनी बने आल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन अध्यक्ष

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in