Saturday, February 4, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

जुलाई तक छह राफेल लड़ाकू विमान पहुंचेंगे भारत!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
3 years ago
in देश
जुलाई तक छह राफेल लड़ाकू विमान पहुंचेंगे भारत!
भारत-चीन सीमा तनाव के बीच फ्रांस से छह राफेल लड़ाकू विमानों के 27 जुलाई को भारत पहुंचने की संभावना है। ये विमान पहले मई में पहुंचने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई स्थिति के चलते ये समय पर भारत को नहीं मिल सके।
सूत्रों ने बताया कि फ्रांस से उड़ान भरने के बाद ये विमान भारत के अंबाला शहर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे। पहले चार राफेल विमान आने वाले थे, लेकिन बताया गया है कि अब छह विमान भारत पहुंचेंगे।
यह खबर इस मायने में बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच जबरदस्त तनाव चल रहा है। दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के सामने हैं और भारत ने साफ कर दिया है कि वह चीन की सीनाजोरी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस स्थिति में अगर राफेल विमान भारत को मिलते हैं तो इससे वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा।  इससे पहले, जून की शुरुआत में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पारले से टेलीफोन पर वार्ता की थी। इस दौरान फ्रांस की रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया था कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद राफेल विमान तय समय के अनुसार भारत पहुंचाए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य सहित आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। हालांकि, यह पता नहीं चल सका था कि क्या इस वार्ता के दौरान लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव पर चर्चा हुई या नहीं।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि फ्रांस ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राफेल विमान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। हिंद महासागर क्षेत्र पर भारत-फ्रांस की संयुक्त सामरिक दृष्टि को पूरा करने के लिए दोनों मंत्री एक साथ काम करने के लिए सहमत हुए थे।
बता दें कि, भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 36 लड़ाकू राफेल विमान के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। राजनाथ सिंह ने पहला राफेल विमान फ्रांस के एक एयरबेस पर आठ अक्तूबर को प्राप्त किया था।

Related

Previous Post

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, 12 अगस्त तक नहीं चलेंगी रेग्युलर ट्रेने

Next Post

शिक्षक की वाहन टक्कर से मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

आजमगढ़ में कार पलटने से तीन लोगों की मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

उन्‍नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो कारों की...

अयोध्या डीआईओएस समेत शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

यूपी में थोक के भाव आईपीएस/PPS अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, पढ़े

by Atul Srivastav
February 3, 2023

लखनऊ, इस समय देश में तबादलों का दौर अपनी चरम सीमा पर चल रहा है।...

लखनऊ: जगत गुरु परमहंस आचार्य माल परिसर में पहुचकर शुद्धीकरण मन्त्र पढ़कर पवित्र किया मॉल

अयोध्या में शालिग्राम V/s शिलाखंड: परमहंस आचार्य व साधू-संत बोले- शालिग्राम शिला ना चले हथौड़ा; की मांग, काले राम मंदिर ही भगवान श्रीराम का वास्तविक रूप!? राम मंदिर में प्रतिष्ठित करे

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या में नेपाल से आई शिलाओं से मूर्ति बनाने का विरोध भी शुरू हो गया...

Video, Watch अयोध्या का कितना दिव्य व भव्य होगा भगवान श्रीरामलला का अयोध्या का रेलवे स्टेशन; IITF2022 के हॉल नंबर-5

अयोध्या में तीन रेलवे स्टेशन बनेगे अमृत स्टेशन; जल्द होगा कटरा दर्शननगर स्टेशन तक बाईपास लाइन का निर्माण कार्य, वंदेभारत चलाने की तैयारी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, जिले के तीन रेलवे स्टेशन अयोध्या, दर्शननगर व भरतकुंड जल्द ही अमृत स्टेशन का...

Akhilesh Yadav के काफ‍िले  की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

Akhilesh Yadav के काफ‍िले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

हरदोई, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले का एक्सीडेंट हो...

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, आज DIG/SSP मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया व सलामी ली गयी एवं परेड में एक...

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

बिहार में एक फरवरी को इंटर की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के पहले...

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

रामचरितमानस’ पर टिप्पणी को लेकर ग्वालियर में मौर्य, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा की शिकायत पर ‘रामचरितमानस’ को लेकर टिप्पणी करने...

Load More
Next Post
शिक्षक की वाहन टक्कर से मौत

शिक्षक की वाहन टक्कर से मौत

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने अनलॉक 2 के लिए नए दिशा निर्देश जारी

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने अनलॉक 2 के लिए नए दिशा निर्देश जारी

बाराबंकी : स्व बेनी प्रसाद वर्मा के बड़े बेटे की कोरोना संक्रमण से मौत

बाराबंकी : स्व बेनी प्रसाद वर्मा के बड़े बेटे की कोरोना संक्रमण से मौत

सरकार ने उन 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने उन 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in