Monday, January 30, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

भारत में सूर्य ग्रहण : आज रात से लग जाएगा सूतक

Atul Srivastav by Atul Srivastav
3 years ago
in देश
भारत में सूर्य ग्रहण : आज रात से लग जाएगा सूतक

समाचार एजेंसी पीटीआई ने कोलकाता स्थित एमपी बिरला तारामंडल के निदेशक देबी प्रसाद द्वारी के हवाले से बताया कि सूर्य ग्रहण की शुरुआत राजस्थान के घरसाणा में सुबह 10:12 मिनट पर होगी और ये 11:49 बजे से वलयाकार दिखना शुरू होगा और 11:50 बजे ख़त्म हो जाएगा.
जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो उसके 12 घंटे पहले से ही सूतक का समय शुरू हो जाता है। ज्योतिष में सूतककाल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। मंदिरों के दरवाजे बंद हो जाते है। सूतक काल के दौरान न ही भोजन किया जाता है और न ही खाना पकाया जाता है। 21 जून को ग्रहण से पहले सूतक 20 जून की रात से आरंभ हो जाएगा।
इस सूर्य ग्रहण का सूतक 20 जून की रात को 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो अगले दिन यानी 21 जून को ग्रहण की समाप्ति पर खत्म हो जाएगा। देश के अलग-अलग जगहों पर सूतक और ग्रहण के समय में थोडा अंतर भी रहेगा।

सूतक और ग्रहण के दौरान न करें ये काम

– सूतक काल में भोजन ग्रहण नहीं किया जाता है।

– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर जाना मना होता है। क्योंकि ग्रहण के दौरान दूषित सूर्य की किरणें निकलती हैं। जिस कारण से गर्भ में पल रहें बच्चें और उसकी मां के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।

– ग्रहण के दौरान सिलाई या बुनाई का काम नहीं करना चाहिए।
– ग्रहण में भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए और मंदिरों के दरवाजे बंद रखना चाहिए।

– ग्रहण में न ही मांस,मदिरा का सेवन करना चाहिए।
– ग्रहण काल में सेक्स नहीं करना चाहिए।

राजस्थान के सूरतगढ़ और अनूपगढ़, हरियाणा के सिरसा, रतिया और कुरुक्षेत्र, उत्तराखंड के देहरादून, चंबा, चमोली और जोशीमठ जैसी जगहों पर ये ‘आग का छल्ला’ एक मिनट के लिए दिखेगा.

हालांकि पिछले साल 26 दिसंबर की तरह, इस बार ये ‘आग का छल्ला’ उतनी प्रमुखता से नहीं दिखेगा. देबी प्रसाद द्वारी का कहना है कि इस बार का ‘रिंग ऑफ़ फ़ायर’ थोड़ा संकरा होगा.

उन्होंने बताया, “वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं.”

असल में यह खगोलीय घटना चंद्रमा के सूरज और धरती के बीच आ जाने के कारण होती है और कुछ समय के लिए एक विशेष इलाक़े में अंधेरा छा जाता है.

रविवार का सूर्य ग्रहण इसलिए भी ख़ास है क्योंकि इस दौरान सूर्य ‘रिंग ऑफ़ फ़ायर’ की तरह दिखेगा.

देश के ज़्यादातर हिस्सों में लोग आंशिक सूर्य ग्रहण ही देख पाएंगे. कोलकाता में आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 10:46 बजे होगी और ये 2:17 बजे ख़त्म हो जाएगा.

दिल्ली में इसकी शुरुआत सुबह 10:20 बजे होगी और ये 1:48 बजे ख़त्म हो जाएगा. मुंबई में इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक है. चेन्नई में 10:22 बजे से 1:41 बजे तक और बेंगलुरु में 10.13 बजे से 1.31 बजे तक ये सूर्य ग्रहण दिखेगा.
भारत के बाद तिब्बत, चीन और ताइवान के लोग इसे देख पाएंगे. प्रशांत महासागर के बीच पहुंचकर ये समाप्त हो जाएगा.

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

यूपी में बीजेपी करेगी जनसंवाद रैली

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारतीय महिला टीम  के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...

योगी का गुजरात में धुंआधार प्रचार; विरोधियों पर हमला

बोले योगी; दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

by Atul Srivastav
January 29, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत का ध्येय...

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

by Atul Srivastav
January 29, 2023

अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला सुरक्षा टीम ayodhyapolice द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलिंग। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-1090/112...

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

by Atul Srivastav
January 29, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार राज्‍य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Watch Live, भारत Vs न्यूजीलैंड 6 ओवर में दो विकेट पर 32 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

https://youtu.be/ChjYVX5WV8Y भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

मेरठ जिले के 24 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल चौधरी की उम्र राहुल गांधी की...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें...

Load More
Next Post
यूपी में बीजेपी करेगी जनसंवाद रैली

यूपी में बीजेपी करेगी जनसंवाद रैली

मलेरिया : हाईड्रोक्‍सीक्‍लोराक्‍वीन–एचसीक्‍यू के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा

मलेरिया : हाईड्रोक्‍सीक्‍लोराक्‍वीन–एचसीक्‍यू के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा

आर्थिक : भारतीय स्टार्टअप छोड़ सकते चीन का साथ

आर्थिक : भारतीय स्टार्टअप छोड़ सकते चीन का साथ

बैंकिंग : रेपो रेट में कमी का लाभ ग्राहकों को देना होगा-वित्त मंत्री

बैंकिंग : रेपो रेट में कमी का लाभ ग्राहकों को देना होगा-वित्त मंत्री

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in