Friday, February 3, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

नोवेल कोरोना वायरस के साथ जीने को लेकर पांच सलाह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
3 years ago
in देश

लॉकडाउन के 70 दिनों के बाद अनलॉक 1.0 गतिशील हुआ है। आधिकारिक रूप से 1 जून, 2020 से निर्दिष्ट लॉकडाउन 5.0 के साथ ही अर्थव्यवस्था और सामान्य जीवन नियंत्रित और चरणबद्ध तरीके से सामान्य होने की ओर लौट रहा है। यह एक नए सामान्य की शुरूआत है। यह एक लंबा मामला होने वाला है। विशेषज्ञ और अधिकारी सुझाव दे रहे हैं कि ‘ हमें निश्चित रूप से वायरस के साथ ही जीना सीखना होगा।‘ टीका बनने में अभी समय लगेगा, इसलिए हमें एक नई सामान्य स्थिति में रहना होगा। इंडिया साईंस वायर से बात करते हुए, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के विजय राघवन ने ‘ वायरस के साथ ही जीने‘ के संबंध में पांच सलाह दी है।


प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘या तो हमें वायरस को बदलना होगा या अनिवार्य रूप से हमें खुद को बदल लेना चाहिए।‘ दवाओं और टीकों का अनुसंधान एवं विकास प्रगति पर है, लेकिन समुचित नैदानिक परीक्षणों के बाद व्यापक रूप से उनकी उपलब्धता में अभी समय लगेगा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए दवाओं और टीकों का उत्पादन करने में बहुत समय लग सकता है। इस बीच, हम महामारी का सामना करने के लिए खुद को बदल सकते हैं।

 
प्रो. राघवन की पांच सलाहें ये हैं:


1. जब कभी घर से बाहर निकलें, मास्क जरूर लगायें


हाल के अध्ययनों से पता लगा है कि जब कभी कोई व्यक्ति बोलता है तो लार के लगभग 1000 छोटी बूंदें बाहर आती हैं। अगर वह व्यक्ति नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित है तो इनमें से प्रत्येक बूंद में हजारों कीटाणु होगे। बड़ी बूंदें आम तौर पर एक मीटर की दूरी पर जमीन पर गिर पड़ेंगी। बहरहाल, छोटी बूंदों का प्लम हवा में लंबे समय तक तैरता रह सकता है, खासकर अगर वह क्षेत्र समुचित रूप से हवादार नहीं है। बहुत से लोग जो वायरस से संक्रमित होते हैं, उनमें कोई लक्षण प्रदर्शित नहीं होता। इसलिए, वे इस बात से अवगत भी नहीं होंगे कि वे संक्रमित हैं। मास्क पहनना न केवल हमें बचाता है बल्कि अगर हम संक्रमित हैं तो दूसरों की भी हिफाजत करता है। प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ हमने घर में मास्क बनाने के लिए एक हैंडबुक तैयार की है जिसका उपयोग लोग अपना खुद का चेहरा ढंकने के लिए कर सकते हैं।‘


2. हाथ की स्वच्छता को लेकर सतर्कता बरतें


विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में चीन में 75,465 कोविड-19 मामलों पर किए गए एक अध्ययन से प्रदर्शित होता है कि नोवेल कोरोना वायरस मुख्य रूप से लोगों के बीच श्वसन बूंदों एवं संपर्क माध्यमों से संक्रामित होता है। इस प्रकार, कोविड-19 वायरस तब संक्रामित हो सकता है जब कोई संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आ जाता है। या जब हम तत्काल वातावरण या संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग में लाई गई वस्तुओं (जैसे कि दरवाजे का हैंडल या वॉशरूम का नल) की सतह को छूते हैं। हमारी सामान्य प्रवृत्ति अपने चेहरे को छूने की होती है। जब हम अपने हाथ को कम से कम 30 सेकेंड तक अच्छी तरह साबुन से धोते हैं, तो अगर कोई वायरस हमारे हाथ पर लगा हुआ भी हो तो वह नष्ट हो जाता है। प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ ऐसे सुझाव हैं कि वायरस मल या मुंह के रास्तों से भी संक्रमित हो सकता है। इसलिए, हाथों और पांवों को धोना बेहतर है।‘

 
3. सोशल डिस्टेंस बना कर रखना

 
सबसे अधिक संभावना यह होती है कि संक्रमण किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या उसके द्वारा बिखेरी गई बूंदों को सांस के माध्यम से ग्रहण करने के जरिये होता है। सामान्य स्थितियों में बूंदें संक्रमित व्यक्ति से लगभग एक मीटर की दूरी तक जाती हैं। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहनों में एक दूसरे से एक मीटर तक की दूरी बना कर रखना काफी सहायक हो सकता है। प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ युवा व्यक्ति बिना कोई लक्षण प्रदर्शित किए संक्रमित हो सकते हैं और वे बुजुर्गों को संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए, हमें सोशल डिस्टेंस बना कर रखने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर बुजुर्गों जैसे संवेदनशील लोगों के साथ, जो कई तरह से बीमारी का शिकार हैं।


4. परीक्षण एवं ट्रैकिंग


प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ अगर कोई कोविड-19 पॉजिटव हो जाता है तो इसके बाद जरूरी है कि तत्काल उस व्यक्ति के निकट संपर्कों की पहचान की जाए और उनका पता लगाया जाए। उनकी निश्चित रूप से जांच की जानी चाहिए। ‘ केवल एक संक्रमित व्यक्ति ही दूसरों को वायरस संचारित कर सकता है और वायरस फैला सकता है। अगर अधिकांश संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर ली जाती है तो वायरस के संचरण को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।


5. आइसोलेशन


प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ जिन लोगों की पॉजिटिव मामलों के रूप में पहचान कर ली गई है, उन्हें आइसोलेट कर दिया जाना चाहिए।’ एक बार आइसोलेट कर देने के बाद संक्रमित व्यक्ति पर समुचित चिकित्सा ध्यान दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, अगर वे आइसोलेटेड रहेंगे तो संक्रमित व्यक्ति दूसरों को संक्रमित नहीं कर सकेंगे। संक्रमण का स्पर्श-सूत्र काटा जा सकता है ।’


प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ अगर हम अंतिम सलाह को त्वरित गति से कर सकें और दूसरी सलाहों का अनुसरण कर सकें तो हमें एक सामान्य जीवन का आभास प्राप्त हो सकता है और हम दवाओं और टीकों के लिए प्रतीक्षा कर सकते हैं। अगर हम इनमें से कोई भी चीज नहीं करते हैं तो इनमें से कोई भी सलाह भूल जाते हैं तो हमारे सामने समस्या आ जाएगी।‘

 
उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में स्थितियां अलग हैं। यहां शारीरिक दूरी बना कर रखना कठिन हो जाता है क्योंकि मुंबई के धारावी जैसी घनी आबादी क्षेत्र में बहुत से लोग रहते हैं। इसके अतिरिक्त, भारत में कई परिवारों में तीन पीढ़ियां एक साथ रह रही हैं। प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ इससे शारीरिक दूरी बना कर रखना कठिन हो सकता है। इसलिए, हमें इन विशिष्ट समस्याओं से निपटने के लिए कुछ नवोन्मेषी समाधान ढूंढने होंगे।’

 
प्रोफेसर विजय राघवन कहते हैं, ‘ क्या करें, इस पर फैसला करने के लिए जिम्मेदारी के कई स्तर हैं। सबसे महत्वपूर्ण है, संवाद और उस संवाद के संदेश को हम सभी लोगों द्वारा कार्रवाई में लाना ।’


भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सफाई एवं स्वच्छता के लिए दिशानिर्देश और चेहरे तथा मुंह के लिए घर में बने सुरक्षा कवर पर एक नियमावली तैयार की है। ये वेबसाइट http://psa.gov.in/ कोविड-19 संबंधित सूचना में भारतीय भाषाओं में निशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

Related

Previous Post

अयोध्या : सोशल मीडिया पर भ्रामक न्यूज/ जानकारी फैलाने में क्षेत्राधिकारी अयोध्या की बाईट

Next Post

चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से निपटने की तैयारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक जो प्रयागराज माघ...

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के लिए नेपाल से प्राचीन शालीग्राम भेजे गये...

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

by Atul Srivastav
February 2, 2023

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद...

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या,  पिछले 2 महीने से जिला चिकित्सालय में एक दिव्यांग बच्ची को उसके माता-पिता अस्पताल...

Whatapp समूह का संचालक किसी सदस्य की आपत्तिजनक पोस्ट के लिए जिम्मेदार नहीं : उच्च न्यायालय

भारत में लाखों Whatsapp अकाउंट हुए बंद, आईटी नियम और वॉट्सऐप की पॉलिसी का उल्लंघन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

भारत के भीतर व्हाट्सप्प की स्वामित्व वाली मेटा कंपनी ने बड़ा एक्शन लिया हैं। मेटा...

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

मिर्जापुर, छानबे विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल का बृहस्पतिवार को...

जाने किस नेता ने उगला जहर: “रामायण में सब बकवास, लगे किताब पर बैन, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री सनातन को दफना रहें”

स्वामी प्रसाद का बयानं: श्रीरामचरित मानस की आपत्तिजनक टिप्पणी संशोधित या प्रतिबंधित नहीं होने तक चलता रहेगा अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

लखनऊ,  श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान...

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

बिहार के बेतिया में मझौलिया स्टेशन के पास आज (2 फरवरी) सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के...

Load More
Next Post

चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से निपटने की तैयारी

आम लोगों के अभिनव कीटाणुशोधन और स्वच्छता समाधानों को एनआईएफ के चैलेंज कोविड-19 कॉम्पिटिशन (सी3) में चुना गया

गोरखपुर : एयरपोर्ट के इंतजाम देख गदगद हुईं मनीषा कोइराला

जी-7 शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री और यूएसए के राष्ट्रपति के बीच बातचीत

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in