Saturday, February 4, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

“माई लाइफ माई योगा” वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
3 years ago
in देश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित अपने मासिक मन की बात संबोधन के दौरान सभी लोगों से आयुष मंत्रालय एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा एक संयुक्त प्रयास ‘माई लाइफ माई योगा (जीवन योगा के नाम से भी विख्यात) ‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। यह प्रतियोगिता व्यक्तियों के जीवन पर योग के रूपांतरकारी प्रभाव पर फोकस करता है और आगामी 21 जून, 2020 को मनाये जाने वाले छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) से संबंधित कार्यकलापों में से एक है। यह प्रतियोगिता आज, 31 मई, 2020 को आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव हो गई है।

पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर योग के हजारों सद्भावपूर्ण सामूहिक प्रदर्शन होते रहे हैं। कोविड-19 की संक्रामक प्रकृति के कारण इस वर्ष सामूहिक भागीदारी उचित नहीं होगी। इसलिए, इस वर्ष मंत्रालय लोगों को उनके घर पर ही, पूरे परिवार की सहभागिता के साथ योग का अभ्यास करने को प्रोत्साहित कर रहा है। ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता के माध्यम से, आयुष मंत्रालय और आईसीसीआर योग को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं और लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 मनाने के लिए तैयार करने और उसमें सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भागीदारी का समर्थन करेगी। वीडियो प्रतियोगिता सभी देशों के प्रतिभागियों के लिए खुली होगी।

यह प्रतियोगिता दो चरणों में संचालित होगी। पहले चरण में एक अंतरराष्ट्रीय वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता होगी जिसमें देश के भीतर विजेताओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद वैश्विक पुरस्कार विजेता होंगे जिनका चयन विभिन्न देशों के विजेताओं में से किया जाएगा।

प्रतिभागियों द्वारा तीन वर्गों-युवा (18 वर्ष से कम आयु के), वयस्क (18 वर्ष से अधिक आयु के) और योग प्रोफेशनल के तहत एवं इसके अतिरिक्त, पुरुष एवं महिला के लिए अलग से प्रविष्टियां प्रस्तुत की जाएंगी। इस प्रकार, कुल मिलाकर छह वर्ग होंगे। भारतीय प्रतियोगियों के लिए प्रत्येक वर्ग के भीतर पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान के लिए 1 लाख रुपये, 50 हजार रुपये तथा 25,000 रुपये के बराबर की पुरस्कार की राशि पहले चरण के भीतर घोषित कर दी गई है। वैश्विक पुरस्कारों के विवरण जल्द ही आयुष मंत्रालय के योग पोर्टल पर घोषित कर दिए जाएंगे।

यह प्रतियोगिता पूरे विश्व में हर प्रतिभागी के लिए खुली है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को एक लघु वीडियो संदेश/विवरण कि किस प्रकार उक्त योग अभ्यासों ने उनके जीवन को प्रभावित किया, सहित 3 योग आसनों (क्रिया, आसन, प्राणायाम, बंध या मुद्रा) के 3 मिनट की अवधि के वीडियो अपलोड करने की आवश्यकता होगी। वीडियो को प्रतियोगिता हैशटैग #MyLifeMyYogaINDIA के साथ और उपयुक्त वर्ग हैशटैग के साथ फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जा सकता है। प्रतिभागिता के लिए विस्तृत दिशानिर्देश आयुष मंत्रालय के योग पोर्टल (https://yoga.ayush.gov.in/yoga/). पर देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री द्वारा प्रतियोगिता की घोषणा ने इसको लेकर बेशुमार उत्सुकता और दिलचस्पी जगा दी है। आयुष मंत्रालय को भरोसा है कि यह दिलचस्पी उल्लेखनीय सार्वजनिक स्वास्थ्य लाभों के रूप में रूपांतरित होगी क्योंकि कोविड-19 महामारी की स्थिति के कई पहलुओं के प्रबंधन में योग के सकारात्मक प्रभाव को अब भली भांति स्वीकार कर लिया गया है।

Related

Previous Post

200 स्‍पेशल ट्रेनें 1 जून 2020 से देश भर में चलेंगी

Next Post

प्रधानमंत्री ने महेश नवमी की शुभकामनाएं दीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

आजमगढ़ में कार पलटने से तीन लोगों की मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

उन्‍नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो कारों की...

अयोध्या डीआईओएस समेत शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

यूपी में थोक के भाव आईपीएस/PPS अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, पढ़े

by Atul Srivastav
February 3, 2023

लखनऊ, इस समय देश में तबादलों का दौर अपनी चरम सीमा पर चल रहा है।...

लखनऊ: जगत गुरु परमहंस आचार्य माल परिसर में पहुचकर शुद्धीकरण मन्त्र पढ़कर पवित्र किया मॉल

अयोध्या में शालिग्राम V/s शिलाखंड: परमहंस आचार्य व साधू-संत बोले- शालिग्राम शिला ना चले हथौड़ा; की मांग, काले राम मंदिर ही भगवान श्रीराम का वास्तविक रूप!? राम मंदिर में प्रतिष्ठित करे

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या में नेपाल से आई शिलाओं से मूर्ति बनाने का विरोध भी शुरू हो गया...

Video, Watch अयोध्या का कितना दिव्य व भव्य होगा भगवान श्रीरामलला का अयोध्या का रेलवे स्टेशन; IITF2022 के हॉल नंबर-5

अयोध्या में तीन रेलवे स्टेशन बनेगे अमृत स्टेशन; जल्द होगा कटरा दर्शननगर स्टेशन तक बाईपास लाइन का निर्माण कार्य, वंदेभारत चलाने की तैयारी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, जिले के तीन रेलवे स्टेशन अयोध्या, दर्शननगर व भरतकुंड जल्द ही अमृत स्टेशन का...

Akhilesh Yadav के काफ‍िले  की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

Akhilesh Yadav के काफ‍िले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

हरदोई, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले का एक्सीडेंट हो...

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, आज DIG/SSP मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया व सलामी ली गयी एवं परेड में एक...

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

बिहार में एक फरवरी को इंटर की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के पहले...

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

रामचरितमानस’ पर टिप्पणी को लेकर ग्वालियर में मौर्य, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा की शिकायत पर ‘रामचरितमानस’ को लेकर टिप्पणी करने...

Load More
Next Post

प्रधानमंत्री ने महेश नवमी की शुभकामनाएं दीं

राशिफल सोमवार 1जून 2020

9 जून को घोषित होगा यूपी बोर्ड के 10वी और 12वी का रिजल्ट

अयोध्या, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता का नाराज संतो को दिया अश्वासन

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in