Monday, January 30, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से कोविड-19 पर अपडेट; पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6654 नए मामले, 137 की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
3 years ago
in देश

अभी तक कोविड-19 के 1,18,447 मामलों में से 48,533 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, इस प्रकार सुधार की दर 40.98 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है।
कल से देश में कोविड-19 के मामलों में 6,088 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कल से, भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 6088 की वृद्धि दर्ज की गई है। पुष्ट मामलों की कुल संख्या अब 1,18,447 हो गई है। सक्रिय चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत आने वाले मामलों की संख्या 66,330 है। अब तक कुल 48,533 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 3234 मरीजों का इलाज हुआ। इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल दर 40.98 प्रतिशत हो गई है।
राज्यों से मिली जानकारियां
• महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 2,345 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल कोविड-19 के पॉजिटिव मामले बढ़कर 41,642 के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि राज्य में कुल 28,454 सक्रिय मामले हैं और 11,726 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हॉटस्पॉट मुंबई में 1,382 नए मामलों के साथ शहर में कुल कोविड पॉजिटिव मामले बढ़कर 25,500 हो गए। महाराष्ट्र सरकार ने निजी और चैरिटेबिल अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के उपचार पर प्रति दिन शुल्क के तीन स्लैब पेश किए, साथ ही इन स्वास्थ्य केन्द्रों में 80 प्रतिशत परिचालन बिस्तर क्षमता के लिए दरें नियंत्रित करने का भी फैसला किया। राज्य सरकार ने आज नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियंत्रित शुल्कों का फैसला निजी और चैरिटेबिल अस्पतालों में एकांत (आइसोलेशन) और गैर एकांत बिस्तरों पर लागू होगा।

• गुजरात : 371 नए संक्रमण के मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 12,910 के स्तर पर पहुंच गए। राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 773 हो गई। अहमदाबाद में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। शहर में अभी तक कोरोना वायरस के 9,449 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे वह मुंबई के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बना हुआ है।

• राजस्थान : आज दोपहर 2 बजे तक कोविड-19 संक्रमण के 150 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल मरीजों की संख्या 6,377 तक पहुंच गई। जहां 3,562 मरीज स्वस्थ हो गए, वहीं इनमें से 3,187 को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। 2 महीने के अंतराल के बाद कल से 55 चिन्हित रूटों पर राजस्थान रोडवेज की बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

• मध्य प्रदेश : 248 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 5,981 के स्तर पर पहुंच गए। इनमें से 59 मामले हॉटस्पॉट इंदौर से थे, वहीं 61 मामले उज्जैन में दर्ज किए गए। कोरोना संकट के दौरान 1 अप्रैल से अभी तक मनरेगा के अंतर्गत 35.45 लाख कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 42.2 प्रतिशत महिलाएं हैं।

• छत्तीसगढ़ : 17 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 132 हो गए। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगार अब छत्तीसगढ़ में लौट रहे हैं। इन लौटने वाले प्रवासियों को विभिन्न जिलों की ग्राम पंचायतों में स्थित केन्द्रों में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना है।

• चंडीगढ़ : संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के उप आयुक्त ने बताया कि नियंत्रण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को 69,088 खाने के पैकेट बांटे गए हैं। इसके अलावा संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में 2,94,592 लोग आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर चुके हैं।

• पंजाब : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अगले चरण की तरफ कदम बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई के लिए बने आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर विभिन्न भूमिका केन्द्रित प्रशिक्षण मॉड्यूल्स से लगभग 22,000 कर्मचारियों को तैयार कर दिया है। राज्य में बोर्ड और निगमों के सभी विभाग प्रमुखों, उप आयुक्तों और प्रबंध निदेशकों को पाठ्यक्रम का विवरण और ऑनलाइन पंजीकरण मॉड्यूल के लिए पंजीकरण तथा पहुंच से जुड़े उपयुक्त दिशा-निर्देश वितरित कर दिए गए हैं। इसमें केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय की पहल https://igot.gov.in/igot/ पर भूमिका केन्द्रित आईजीओटी प्रशिक्षण लेने के लिए सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

• हरियाणा : महिला और बाल विकास विभाग का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के संबंध में 82 बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे 2,375 बच्चों को जागरूक बनाना और इस अवधि के दौरान उन्हें रचनात्मक कार्य से जोड़ना है। शीर्षक ‘सेफ रहो ना -फाइट कोरोना’ के अंतर्गत विभिन्न ऑनलाइन प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया है। सभी जिला बाल संरक्षण अधिकारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी के नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देने, मास्क पहनने, बार-बार साबुन से हाथ धोना या सैनिटाइजर का उपयोग करना और इसके लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

• केरल : प्रभावित राज्यों से लौटने वाले लोगों से संबंधित नए मामले सामने आने से केरल में कोविड प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़ने पर केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के अवलोकन के तहत ऐसे लोगों पर निगरानी की प्रणाली को सख्त बनाया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि घरेलू उड़ानों से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। राज्य के कई हिस्सों में आज होम क्वारंटाइन और सामाजिक दूरी के नियमों का व्यापक उल्लंघन देखने को मिला, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। हैदराबाद में कयामकुलम के एक शख्स के अंतिम संस्कार में भाग लेने वाले पांच केरल के लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। आज शाम खाड़ी देशों से तीन उड़ान यहां पहुंचनी हैं। कल राज्य में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 24 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए।

• तमिलनाडु और पुडुचेरी : दो अन्य महिलाओं का परीक्षण पॉजिटिव आने से पुडुचेरी में कोविड के मामले बढ़कर 19 हो गए। तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और अन्य नियंत्रण क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में 23 मई से ऑटो रिक्शा के परिचालन को अनुमति दे दी है। राज्य सरकार ने महामारी के चलते राजस्व प्राप्तियों में भारी कमी को देखते हुए मितव्ययता के व्यापक उपाय शुरू किए हैं। कल 776 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ तमिलनाडु में कुल मामले बढ़कर 13,967 तक पहुंच गए हैं। सक्रिय मामले : 7,588, मृत्यु : 94, डिस्चार्ज किए गए : 6,282, चेन्नई में सक्रिय मामले 5,681 के स्तर पर बने हुए हैं।

• कर्नाटक : राज्य में आज दोपहर 12 बजे तक 105 नए मामले सामने आए और 17 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया; इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,710 तक पहुंच गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,080 के स्तर पर है और अभी तक 588 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक राज्य में कुल 41 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक की और आगामी 10वीं के स्टैंडर्ड (एसएसएलसी) परीक्षाओं के दौरान सभी सतर्कता उपाय किए जाने के निर्देश दिए गए, जो 25 जून, 2020 से शुरू होंगी।

• आंध्र प्रदेश : वंदे भारत मिशन के अंतर्गत कुवैत से 147 यात्रियों और एक नवजात को लेकर एक विमान तिरुपति अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। दक्षिण मध्य रेलवे ने 1 जून से शुरू होने जा रही ट्रेन सेवाओं के लिए आंध्र प्रदेश में टिकट जारी करने को 44 ऑनलाइन आरक्षण केन्द्र स्थापित कर दिए हैं। राज्य सरकार ने रिस्टार्ट पैकेज के तहत एमएसएमई को 1,110 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। पिछले 24 घंटों में 62 नए मामले सामने आए, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 51 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। कुल मामले : 2,514, सक्रिय मामले : 728, स्वस्थ हुए : 1,731, मृत्यु : 55. 153 पॉजिटिव मामले दूसरे राज्यों से लौटने वाले लोगों से संबंधित हैं, जिनमें से 128 सक्रिय हैं।

• तेलंगाना : शुक्रवार को तेलंगाना के वारंगल शहर के निकट एक कुएं से आठ प्रवासियों सहित नौ लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों में से छह लोग पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी परिवार से संबंधित हैं, दो बिहार के मजदूर और एक स्थानीय नागरिक है। 3 लाख से ज्यादा प्रवासियों ने अपने गृह राज्य जाने की अनुमति के लिए ऑनलाइन तेलंगाना पुलिस और अन्य विभागों के समक्ष आवेदन किया है। तेलंगाना में 22 मई को कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 1,699 हो गए। कल जांच में 99 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए।

• अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश में अप्रैल, 2020 के बाद से अभी तक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन राज्य में कुल 44,209 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर जारी कर चुकी है। अरुणाचल राज्य परिवहन विभाग ने राज्य में लौटने वालों को निर्धारित चेक प्वाइंट्स से क्वारंटाइन केन्द्रों तक ले जाने वाले अपने सभी कर्मचारियों (चालक और परिचालकों) को कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है।

• असम : असम में तेजपुर क्वारंटाइन केन्द्र के छह लोग जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर अब 222 हो गए हैं।

• मणिपुर : मणिपुर में सड़क मार्ग से लौटा एक और व्यक्ति जांच में पॉजिटिव पाया गया। राज्य में कुल सक्रिय मामले अब बढ़कर 24 हो गए हैं। मणिपुर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया को तेज करने के लिए क्वारंटाइन केन्द्रों से नमूनों का संग्रह शुरू कर दिया है और इससे जिला अस्पताल में स्थित एक मात्र संग्रह पर निर्भरता खत्म होगी।

• मिजोरम : कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए अहम आपूर्ति और उपकरण आज लेंगपुइ हवाई अड्डा, आइजोल पहुंच गए।

• नागालैंड : राज्य के बाहर फंसे लगभग 100 लोग नागालैंड पहुंच गए; सभी को क्वारंटाइन केन्द्रों को भेज दिया गया। नागालैंड के योजना मंत्री ने लोगों से राज्य में वापस लौटने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने का अनुरोध किया है। इस काम में बाधा डालने पर दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

• सिक्किम : राज्य शिक्षा विभाग राज्य के बाहर अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुद सिक्किम में परीक्षाओं के आयोजन पर विचार कर रहा है, क्योंकि सीबीएसई ने कक्षा 12 की शेष बोर्ड परीक्षाएं 1 जुलाई, 2020 से शुरू करने की घोषणा की है। सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने राज्य में क्वारंटाइन केन्द्रों और जांच सुविधाओं में बढ़ोतरी कर दी है, क्योंकि दूसरे राज्यों में फंसे सिक्किम के लगभग 3,000 नागरिकों के अगले 3-4 दिन में राज्य में पहुंचने का अनुमान है

Related

Previous Post

राशिफल शनिवार 23 मई 2020

Next Post

पर्यावरण मंत्रालय : प्रदेशो में टिड्डियां का कहर !

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारतीय महिला टीम  के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...

योगी का गुजरात में धुंआधार प्रचार; विरोधियों पर हमला

बोले योगी; दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

by Atul Srivastav
January 29, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत का ध्येय...

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

by Atul Srivastav
January 29, 2023

अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला सुरक्षा टीम ayodhyapolice द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलिंग। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-1090/112...

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

by Atul Srivastav
January 29, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार राज्‍य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Watch Live, भारत Vs न्यूजीलैंड 6 ओवर में दो विकेट पर 32 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

https://youtu.be/ChjYVX5WV8Y भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

मेरठ जिले के 24 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल चौधरी की उम्र राहुल गांधी की...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें...

Load More
Next Post

पर्यावरण मंत्रालय : प्रदेशो में टिड्डियां का कहर !

सऊदी अरब में ईद कल, बंद रहेंगी मस्जिदें

कोरोना वायरसः सबसे ज़्यादा जोख़िम कहाँ, घर, बाहर या दफ़्तर में

ग्राम प्रधान की हत्यारोपित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in