देश में 18 मई से लॉकडाउन 4 लागू हो चुका है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश आने के बाद राज्य सरकारों ने भी अपने यहां नई व्यवस्था लागू कर दी है। जहां कोरोना संक्रमण का असर कम है, वहां-वहां छूट दे गई है। राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार से नई व्यवस्था लागू हो गई। इसके बाद सड़कों पर अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है। बीते करीब डेढ़ माह से सूनी पड़ी सड़कों पर वाहन दौड़ पड़े हैं। ट्रैफिक जाम हो रहा है। दोपहिया वाहन भी नजर आ रहे हैं। ऑटो और अन्य सवारियां गाड़ियांं चल रही हैं। दिल्ली में लोग ऑफिस भी जा रहे हैं। कहीं नियमों का पालन हो रहा है तो कहीं लापरवाही का आलम है।
दिल्ली सरकार ने ऑटो, टैक्सी, प्राइवेट कैब और बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी। एक ऑटो में केवल 1 यात्री, एक कार में 2 यात्री और एक बस में 20 यात्री को बैठानी की अनुमति है।
सरदार पटेल मार्ग में स्थित 11 मूर्ति के पास लोग सरकार की नई गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए दिखें। यहां दो व्हीलर में दो लोग सवार दिखें। दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार 2 व्हीलर में सिंगल राइडर को अनुमति दी गई है।
Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज
अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक जो प्रयागराज माघ...