Monday, January 30, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

प्रवासी मजदूरों को लेकर प्रियंका और यूपी सरकार में वार-पलटवार जारी

Atul Srivastav by Atul Srivastav
3 years ago
in उत्तर प्रदेश

प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के एक हजार बसें चलाने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्वीकार तो कर लिया लेकिन इसे लेकर सियासत का नया दौर शुरू हो गया है। बसों के संचालन पर प्रियंका व यूपी के सरकार के बीच लेटर वॉर चल रहा है। सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से सौंपी जा रही 1000 बसों को लखनऊ भेजने को कहा था। वहीं, आज उन्होंने कहा कि प्रियंका दोपहर 12 बजे तक नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर 500-500 बसें भेज दें। 
इसके जवाब में प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त गृह सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि आज शाम पांच बजे तक नोएडा और गाजियाबाद सीमा पर पहुंच जाएगी। कृपया यात्रियों की सूची तैयार रखें। 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने सोमवार को प्रियंका के निजी सचिव को पत्र लिखकर अविलंब एक हजार बसों की सूची, ड्राइवर व कंडक्टर का नाम व अन्य जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे इनका उपयोग प्रवासी मजदूरों की सेवा में हो सके।  

प्रियंका ने 16 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाजीपुर बॉर्डर और 500 बसें नोएडा बॉर्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्चा कांग्रेस वहन करेगी। 

इसके बाद कांग्रेस ने बसों की सूची उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उस सूची का निरीक्षण करने के बाद अब कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि इस सूची में बाइक और अन्य गाड़ियों के भी नंबर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कांग्रेस के बसों की सूची में मोटरसाइकिल तिपहिया वाहनों और कार के नंबर शामिल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि सरकार जानबूझकर गुमराह कर रही है। इनकी आईटी सेल नंबरों में हेराफेरी करके यह काम कर रही है। मैं स्वयं फतेहपुर सीकरी में राजस्थान बॉर्डर पर मौजूद हूं। हमारी बसें तैयार हैं। सरकार अनुमति दे, तत्काल चलवा देंगे।

Related

Previous Post

लॉकडाउन 4: छूट मिलते ही दौड़ पड़ी दिल्ली

Next Post

WHO पर बरसे ट्रंप, स्थायी रूप से फंडिंग रोकने की दी धमकी

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारतीय महिला टीम  के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...

योगी का गुजरात में धुंआधार प्रचार; विरोधियों पर हमला

बोले योगी; दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

by Atul Srivastav
January 29, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत का ध्येय...

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

by Atul Srivastav
January 29, 2023

अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला सुरक्षा टीम ayodhyapolice द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलिंग। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-1090/112...

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

by Atul Srivastav
January 29, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार राज्‍य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Watch Live, भारत Vs न्यूजीलैंड 6 ओवर में दो विकेट पर 32 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

https://youtu.be/ChjYVX5WV8Y भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

मेरठ जिले के 24 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल चौधरी की उम्र राहुल गांधी की...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें...

Load More
Next Post

WHO पर बरसे ट्रंप, स्थायी रूप से फंडिंग रोकने की दी धमकी

कोरोना : जनपद में 18 पाजिटिव पाये जाने का मामला

सुपर चक्रवाती तूफान 'अम्फान' दक्षिण बंगाल की खाड़ी के आसपास के मध्य क्षेत्रों में: पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तटों के लिए तूफान की चेतावनी: ऑरेंज मैसेज

राशिफल बुधवार 20 मई 2020

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in