Monday, January 30, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

डॉ. हर्ष वर्धन ने सीओबीएएस 6800 मशीन राष्ट्र को समर्पित की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
3 years ago
in देश

500 से अधिक प्रयोगशालाओं के जरिये कोविड-19 के लिए लगभग 20 लाख नमूनों की जांच की गई: डॉ. हर्ष वर्धन

पिछले तीन दिनों में दोगुना होने का समय धीमा होकर लगभग 14 दिनों तक आया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने आज यहां राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) का दौरा किया और सीओबीएएस 6800 मशीन राष्ट्र को समर्पित की। यह ऐसी पहली जांच मशीन है जिसे सरकार ने कोविड-19 के मामलों की जांच के लिए खरीदा है और इसे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में संस्थापित किया गया हे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नियंत्रण कक्ष और परीक्षण प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया और एनसीडीसी के निदेशक डॉ. एस. के. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 जांच की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। जांच क्षमताओं में तेजी लाने में अर्जित उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए डा हर्ष वर्धन ने कहा, ‘अब हमने प्रति दिन 1,00,000 जांच करने की क्षमता विकसित कर ली है। आज का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का दिन है क्योंकि आज हमने देश में 359 सरकारी प्रयोगशालाओं एवं 145 निजी प्रयोगशालाओं सहित 500 से अधिक प्रयोगशालाओें में कोविड-19 के लिए 20 लाख परीक्षण कर लिए हैं। ‘उन्होंने यह भी कहा कि, एनसीडीसी अब कोविड-19 के परीक्षण के लिए एक पूरी तरह आटोमेटेड, रियल टाइम पीसीआर निष्पादन के लिए हाई एंड मशीन सीओबीएएस 6800 से सुसज्जित हो गया है जिसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया है। सीओबीएएस 6800 24 घंटों में लगभग 1200 नमूनों के हाई थौरोपुट टेस्ट के साथ एक गुणवत्तापूर्ण, हाई वॉल्यूम परीक्षण उपलब्ध कराएगी। यह विचाराधीनता में कमी लाने के साथ जांच क्षमता में व्यापक वृद्धि करेगी।

डॉ. हर्ष वर्धन ने इसकी अन्य विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सीओबीएएस 6800 रोबोटिक्स इनेबल्ड एक अत्याधुनिक मशीन है जो संदूषण के अवसरों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संक्रमण के जोखिम को न्यूनतम करता है क्यांकि इसे सीमित मानव अंतःक्षेपों के साथ दूर से प्रचालित किया जा सकता है। चूंकि मशीन को जांच के लिए एक न्यूनतम बीएसएल2प्लस नियंत्रण स्तर की आवश्यकता होती है, इसे किसी भी अन्य फैसिलिटी के साथ प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता। सीओबीएएस 6800 वायरल हेपाटाइटिस बी एवं सी, एचआईवी, एमटीबी (रिफैमपिसिन एवं आइसोनियाजाइड रेसिस्टैंस), पैपिलोमा, सीएमवी, क्लैमाइडिया, नैसेरेईया आदि अन्य पैथोजेन का भी पता लगा सकता है।

महामारी की शुरुआत के बाद से ही प्रति दिन की जाने वाली निस्वार्थ सेवाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता जाहिर करते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, ‘मैं पैथोलोजिस्टों, लैब टेक्निशियनों, वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मचारियों, जो हमारे ‘कोरोना योद्धा’हैं और साथी नागरिकों को बचाने के लिए बेहद जोखिमपूर्ण स्थितियों में दिन रात अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं, को सैल्यूट करता हूं।’उन्होंने कहा कि राष्ट्र को इस कलंक को दूर करना चाहिए और उन्होंने अग्रिम पंक्ति के इन स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की सराहना की।
डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि यह जान कर प्रसन्नता हुई है कि आज, पिछले तीन दिनों के दोगुना होने का समय घटकर 13.9 दिनों पर आ गया है, जबकि पिछले 14 दिनों के दौरान दोगुना होने का समय 11.1 था। उन्होंने यह भी कहा कि मृत्यु दर 3.2 प्रतिशत है और रिकवरी दर में और सुधार आया है और आज यह 33.6 प्रतिशत (कल यह 32.83 प्रतिशत था) है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि (कल तक) आईसीयू में 3 प्रतिशत सक्रिय कोविड-19 मरीज हैं, वेंटिलेटर पर 0.39 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत आक्सीजन के सपोर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि‘ पिछले 24 घंटों में 14 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों-अर्थात अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नागर हवेली, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, पांडीचेरी, तेलंगाना ने कोविड-19 का कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया है। इसके अतिरिक्त, दमन एवं दियू, सिक्किम, नागालैंड एवं लक्षदीप ने अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया है।’

14 मई, 2020 तक, देश में कुल 78,003 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 26,235 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं तथा 2,549 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान, 3,722 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

Related

Previous Post

राशिफल शुक्रवार 15 मई 2020

Next Post

लॉकडाउन : दलहन और तिलहन की खरीद जारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारतीय महिला टीम  के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...

योगी का गुजरात में धुंआधार प्रचार; विरोधियों पर हमला

बोले योगी; दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

by Atul Srivastav
January 29, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत का ध्येय...

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

by Atul Srivastav
January 29, 2023

अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला सुरक्षा टीम ayodhyapolice द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलिंग। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-1090/112...

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

by Atul Srivastav
January 29, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार राज्‍य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Watch Live, भारत Vs न्यूजीलैंड 6 ओवर में दो विकेट पर 32 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

https://youtu.be/ChjYVX5WV8Y भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

मेरठ जिले के 24 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल चौधरी की उम्र राहुल गांधी की...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें...

Load More
Next Post

लॉकडाउन : दलहन और तिलहन की खरीद जारी

कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए पीएम केयर्स फंड ट्रस्‍ट की ओर से 3100 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन

कोरोना : प्रदेश में कुल 3931 संक्रमित, आगरा में 42 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

अयोध्या : 3 और कोरोना मरीजों की पुष्टि

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in