Saturday, February 4, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home क्राइम

राशिफल शनिवार 9 मई, 2020

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
3 years ago
in क्राइम

मेष:
आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा, मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। धन संबंधी चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही किसी मित्र से फोन पर बात होने से दिन सुखद होगा। मां के साथ र‍िश्‍तों में स्‍नेह बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ घर पर अच्‍छा समय बीतेगा।

वृषभ:
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। कार्य संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। नौकरी में आज मित्रों एवं सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। हालांक‍ि आज आपका द‍िन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण कर पाएंगे, व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

मिथुन:
यदि आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको ऑनलाइन इंटरव्‍यू में सफलता मिलेगी। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। आज आपका दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुश मिजाज माहौल में बीतेगा। इससे आप पूरा दिन नई ऊर्जा व स्‍फूर्ति से लबरेज महसूस करेंगे।

कर्क:
मदारी में लाभ न के बराबर होने का योग है। आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा।आज कार्य सिद्धि का दिन है। इससे आप मन और चित्त दोनों से ही प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। र‍िश्‍तों में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। आज अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है।

सिंह:
आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार देने से पहले एक बार विचार करना जरूरी है। साथ ही जरूरी न हो तो आज के दिन यात्रा करने से परहेज करें। कहीं जाना ही पड़े तो ईश्‍वर का स्‍मरण करके निकलें, कल्‍याण होगा। आज किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचें।

कन्या:
आज आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य शुरू करना लाभदायक हो सकता है।ऐसे मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। लेकिन किसी से राय लेकर ही कार्य शुरू करें। आज नए कार्यों में आपकी व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। इसके अलावा अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे।

तुला:
आज कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयासों से अधूरे कार्य बनने के भी योग हैं। आज आपके यश, मान, सम्मान में भी वृद्धि का योग बन रहा है। पराक्रम में भी वृद्धि का योग है। प्रिय व्यक्तियों के साथ फोन पर हुई बात यादगार रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्‍मक सहयोग मिलेगा। किसी बाहरी व्‍यक्ति या बाहरी स्‍थान पर जाने से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक:
आज आशाओं के पुर्ण होने की खुशी होगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आज नए संपर्क बनने से लाभ होगा। श‍िक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता के लिए अभी और प्रयास करने पड़ सकते हैं। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से बचें। र‍िश्‍तों को लेकर सजग रहें।

धनु:
आज आजीविका क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। न‍िवेश कार्य में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आलस्‍य न करें अन्‍यथा महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में हानि होने की संभावना है। नौकरी में हैं तो आज व‍िशेष कार्यों में बाधा का योग बन रहा है। लेकिन धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी के साथ आपके र‍िश्‍ते में तनाव हो सकता है।

मकर:
कार्यक्षेत्र में आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार उन्‍नति म‍िलने का योग है। संतान से सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है। भविष्‍य की कोई योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर बनाएं। आलोचना के प्रति ध्यान न दें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक मिलने वाली क‍िसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्‍छा है, मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ:
आज कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आज आपको आपके जीवनसाथी के अलावा आज क‍िसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। उनकी राय पर ध्यान दें, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। कला क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए समय अनूकूल है। व‍िज्ञान के क्षेत्र में आज जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता की संभावना है।

मीन:
आज आलस्‍य की प्रवृति हो सकती है। आज भाग्य का साथ आपको सफलता द‍िला सकता है। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिसे करने के लिए आप इच्‍छुक न हों। बेवजह का विवाद होने के आसार हैं। आज किसी करीबी के चलते परेशानी में पड़ने के आसार हैं। इसलिए अपना ख्‍याल रखें।

Related

Previous Post

Covid-19 : देश में अब तक 56 हजार 463 संक्रमित

Next Post

उत्तर प्रदेश : कोरोना पॉजिटिव 3214 मरीज मिले

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

आजमगढ़ में कार पलटने से तीन लोगों की मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

उन्‍नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो कारों की...

अयोध्या डीआईओएस समेत शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

यूपी में थोक के भाव आईपीएस/PPS अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, पढ़े

by Atul Srivastav
February 3, 2023

लखनऊ, इस समय देश में तबादलों का दौर अपनी चरम सीमा पर चल रहा है।...

लखनऊ: जगत गुरु परमहंस आचार्य माल परिसर में पहुचकर शुद्धीकरण मन्त्र पढ़कर पवित्र किया मॉल

अयोध्या में शालिग्राम V/s शिलाखंड: परमहंस आचार्य व साधू-संत बोले- शालिग्राम शिला ना चले हथौड़ा; की मांग, काले राम मंदिर ही भगवान श्रीराम का वास्तविक रूप!? राम मंदिर में प्रतिष्ठित करे

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या में नेपाल से आई शिलाओं से मूर्ति बनाने का विरोध भी शुरू हो गया...

Video, Watch अयोध्या का कितना दिव्य व भव्य होगा भगवान श्रीरामलला का अयोध्या का रेलवे स्टेशन; IITF2022 के हॉल नंबर-5

अयोध्या में तीन रेलवे स्टेशन बनेगे अमृत स्टेशन; जल्द होगा कटरा दर्शननगर स्टेशन तक बाईपास लाइन का निर्माण कार्य, वंदेभारत चलाने की तैयारी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, जिले के तीन रेलवे स्टेशन अयोध्या, दर्शननगर व भरतकुंड जल्द ही अमृत स्टेशन का...

Akhilesh Yadav के काफ‍िले  की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

Akhilesh Yadav के काफ‍िले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

हरदोई, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले का एक्सीडेंट हो...

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, आज DIG/SSP मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया व सलामी ली गयी एवं परेड में एक...

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

बिहार में एक फरवरी को इंटर की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के पहले...

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

रामचरितमानस’ पर टिप्पणी को लेकर ग्वालियर में मौर्य, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा की शिकायत पर ‘रामचरितमानस’ को लेकर टिप्पणी करने...

Load More
Next Post

उत्तर प्रदेश : कोरोना पॉजिटिव 3214 मरीज मिले

दिल्ली : Covid-19 भारत सरकार अपडेट

कोरोना इलाज के नियमों में कई बदलाव

राम मंदिर ट्रस्ट में दान करने वालों को मिलेगी आयकर में छूट !

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in