Monday, January 30, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

फिल्म अभिनेता इरफान खान का निधन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
3 years ago
in देश
  • 53 साल के इरफान को मंगलवार को मुंबई के कोकिलोबन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था
  • इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर यानी एक तरह का रेयर ब्रेन कैंसर भी था, इसका उन्होंने पिछले साल लंदन में इलाज कराया था

एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म डायरेक्टर सुजीत सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इरफान खान का निधन हो गया है। सुजीत सरकार ने लिखा ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान आप लड़ते रहे… लड़ते रहे और लड़ते रहे। मुझे हमेशा आप पर गर्व रहेगा और हम दोबारा मिलेंगे… श्रद्धांजलि’। इरफान खान के अचानक निधन से हर कोई शॉक में है। इरफान खान के फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स के एक एक कर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इरफान खान के जाने की खबर सुन कर करण जौहर ने भी ट्वीट किया है। करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘शुक्रिया इतनी सारी अच्छी फिल्मों के लिए। कलाकारों का दायरा बढ़ाने के लिए शुक्रिया। हमारे सिनेमा को ऊंचाइयां देने के लिए शुक्रिया। हम आपको सदा याद रखेंगे। आपकी मौजूदगी हमारी जिंदगियों में हमेशा रहेगी। पूरा सिनेमा आपको सेल्यूट करता है।’ इससे पहले एक्टर इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार सुबह 95 साल की उम्र में निधन हुआ था। इरफान उस वक्त भारत में नहीं थे। जिस वजह से शनिवार शाम वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए और उनकी मां का अंतिम संस्कार उनके भाई द्वारा किया गया। बताते चलें, इरफान खान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। इस फिल्म के बनने से पहले ही उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला था। इसके बाद वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश चले गए थे। भारत वापस आकर उन्होंने फिर से काम करना शुरू किया। इस फिल्म में भी इरफान खान की अदाकारी को लोगों ने सलाम किया। हालांकि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान इरफान नदारद थे। जिसको लेकर उन्होंने कहा था कि वो अंग्रेजी मीडियम के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि शरीर में ऐसे अनचाहे रोग के कारण उन्हें अपने इलाज के लिए देश से बाहर जाना है। जिस वजह से वो इस फिल्म के प्रचार का हिस्सा नहीं बन सके थे। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस वक्त इरफान खान के निधन की खबर से शोक में हैं। लगातार सोशल मीडिया पर सेलेब्स ट्वीट कर इरफान खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

Related

Previous Post

अयोध्या : 46 इलेक्ट्रिक दुकानदारों को पंखा होम डिलिवरी एवं रिपेयरिंग की सशर्त अनुमति

Next Post

अयोध्या : जनपद सीमा के सभी प्रवेश मार्गों पर 24 घंटे निगरानी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारतीय महिला टीम  के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...

योगी का गुजरात में धुंआधार प्रचार; विरोधियों पर हमला

बोले योगी; दुनिया को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा भारत का ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम’

by Atul Srivastav
January 29, 2023

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत का ध्येय...

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

Photo अयोध्या DIG/SSP का आज ट्विट, महिला सुरक्षा टीम की गश्त, किया जा रहा जागरूक

by Atul Srivastav
January 29, 2023

अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला सुरक्षा टीम ayodhyapolice द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलिंग। बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में हेल्पलाइन नंबर-1090/112...

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

आरोहिणी इनीशिएटिव प्रशिक्षण एक फरवरी से; बेटियों की सुरक्षा और संरक्षा पर 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में

by Atul Srivastav
January 29, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार राज्‍य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों की...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Watch Live, भारत Vs न्यूजीलैंड 6 ओवर में दो विकेट पर 32 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

https://youtu.be/ChjYVX5WV8Y भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर...

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत Vs न्यूजीलैंड दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

राहुल गांधी की शक्ल से काफी मिलते जुलते दिखते मेरठ के मोहम्‍मद फैसल चौधरी; मिली है “छोटा गांधी” की उपाधि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

मेरठ जिले के 24 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल चौधरी की उम्र राहुल गांधी की...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Das पर ASI ने किया जानलेवा हमला, देखने पहुंचे Naveen Patinaik, हालत काफी गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2023

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें...

Load More
Next Post

अयोध्या : जनपद सीमा के सभी प्रवेश मार्गों पर 24 घंटे निगरानी

अयोध्या : बस दुर्घटना में 12 घायल

राशिफल गुरुवार 30 अप्रैल 2020

प्रदेश : मुख्य ख़बरें

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in